Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने की संजय पालसानिया जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, नई दिल्ली से जारी विज्ञप्ति द्वारा पता चला
इस अवसर पर श्री अशोक अग्रवाल जी तथा जमशेदपुर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश रिंगसिया जी भी उनके साथ उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि लगभग तीन-चार दिन पूर्व कोलकाता से जमशेदपुर लौटने के दौरान श्री संजय पालसानिया जी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। इसी संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और उनके स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
इस अवसर पर सभी ने कहा कि भगवान अग्रसेन जी एवं माता माधवी जी की कृपा से श्री संजय पालसानिया जी सुरक्षित हैं, यह परिवार के साथ-साथ पूरे अग्रवाल समाज के लिए अत्यंत राहत और प्रसन्नता का विषय है। सभी ने उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
श्री संजय पालसानिया जी ने अपने पूर्व संकल्प को दोहराते हुए अग्रोहा एवं कुलदेवी महालक्ष्मी जी के प्रति अपनी आस्था एवं भक्ति प्रकट करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही भामाशाह के रूप में अपनी सहयोग राशि मंदिर निर्माण हेतु समर्पित करेंगे। इससे पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप मुरारका जी, प्रदेश महामंत्री श्री अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ जी तथा अन्य समाजबंधु भी उनके निवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट कर कुशलक्षेम जान चुके हैं। भामाशाह संजय पलसानिया जी के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर लगते ही उत्तराखंड के शाखा प्रदेश अध्यक्ष श्री परग गुप्ता महामंत्री पंकज गुप्ता ने तत्काल फोन द्वारा संजय भैया की स्वास्थ्य के संबंधित जानकारी प्राप्त की और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने संजय भैया के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की प्रार्थना की अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने श्री संजय पालसानिया जी के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने तथा उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
()