निर्वाचन आयोग के गहन पुनरीक्षण 2026 की सुनवाई ऋषिकेश विधानसभा में प्रारंभ

ऋषिकेश 4 अगस्त उत्तराखंड में चल रही गहन पुनरीक्षण 2026 की प्रक्रिया का अगला चरण सुनवाई आज से प्रारंभ हो गई है जिसमें पहले दिन विभिन्न मतदान केदो पर सरकारी टीम के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के बी एल ए 1 एवं बूथ स्तर के बी एल ए 2 सक्रिय दिखे मुख्य रूप से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के बी एल ए 1 ऋषिकेश विधानसभा पंकज गुप्ता सभी सुनवाई स्थलों पर पहुंच कर अधिकारियों एवं मतदाताओं की सहायता के लिए उपस्थित दिखे |

बूथ संख्या 39 नई बूथ संख्या 44 पंजाब सिंह क्षेत्र इंटर कॉलेज

पूर्व के बूथ संख्या 39 और नई भूत संख्या 44 पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज हरिद्वार रोड पर कार्यकर्ता बी एल ओ के साथ-साथ मतदान स्थल के व्यवस्थापक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश चंद्र शर्मा भी पूरे समय उपस्थित रहे

बूथ संख्या 41 हरिचंद गुप्ता इंटर कॉलेज में भी सनी का कार्य हुआ

बूथ संख्या 41 में सनी के अधिकारी डॉ अभय कुमार ने बहुत सहजतापूर्वक अपने अधीनस्थों एवं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मतदाताओं को बड़े स्नेहपूर्वक सुना और उनकी समस्याओं का निराकरण किया आपको बता दे अगले कई दिन यह सुनवाई का कार्य होना है जिसमें मतदाताओं के पास पहुंचे नोटिस की सुनवाई होनी है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बी एल ए 1 पंकज गुप्ता ने बताया कि आयोग ने 12 आईडी की सूची जारी की है जो नोटिस के पीछे भी छपी है उन्होंने अनुरोध किया कि यथाशीघ्र अपने नोटिस ओं का शमन एवं निस्तारण अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर जो तिथि प्रदान की गई है अवश्य कराए अन्यथा पुनरीक्षण समाप्त होने के उपरांत अत्यधिक कठिनाई उत्पन्न हो सकती है

विशेष बात यह रही की राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ घर-घर दुकान दुकान जाकर जागरूकता और आग्रह किया कि यथाशीघ्र अपने मत को सुनिश्चित करते हुए देश के सबसे बड़े पर्व चुनाव में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करें इस संबंध में विभिन्न मार्गो में टोलियोॅ के साथ कार्यकर्ता नजर आए

रेलवे रोड पर बी एल ए 2 विनोद टांक जनसंपर्क करते हुए

देश अभी तक की टीम आपको विशेष पुनरीक्षण 2026 के संबंध में पूरी तरह अपडेट रखने का प्रयास करेगी यदि आपके पास कोई सुझाव शिकायत अथवा समाचार हो तो वह आप देश अभी तक को प्रेषित कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *