मधुबन आश्रम में जन्माष्टमी से पूर्व आयोजित की गई प्रतियोगिताएं

ऋषिकेश: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर मधुबन आश्रम ऋषिकेश में भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आश्रम परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान आयोजित मैराथन दौड़ के सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। बच्चों और युवाओं के लिए आयोजित की गई विभिन्न सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं ने समारोह में समां बांध दिया।

​इस भव्य आयोजन में ऋषिकेश शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान, नगरपालिका मुनि की रेती की अध्यक्षा नीलम बिल्जवान अग्रवाल सभा ऋषिकेश के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड पंकज गुप्ता उपस्थित रहे।

​समारोह में उपस्थित अतिथियों ने मधुबन आश्रम द्वारा धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों के सफल आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर आश्रम को भव्य रूप से सजाया गया था और भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *