मुख्यमंत्री ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

रायपुर योगेश अग्रवाल की रिपोर्ट अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश का ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा का अग्रवाल समाज ने किया हृदय से स्वागत;

रायपुर। अग्रवाल समाज के आराध्य एवं सेवा, सहयोग, समानता, सामाजिक समरसता और उद्यमिता के प्रतीक महाराजा अग्रसेन जी की 5180वीं जयंती को लेकर पूरे समाज में उत्साह का माहौल है। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा अग्रसेन जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश की घोषणा किए जाने से अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर है। समाजजनों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का हृदय से स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस घोषणा के लिए पूरे अग्रवाल समाज की ओर से उन्हें हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं राज्य शासन की यह घोषणा छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज के योगदान, समर्पण एवं सामाजिक भूमिका के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाती है।

श्री विजय अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को सम्मान देते हुए अग्रसेन जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश की घोषणा समाज के लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का अग्रवाल समाज मुख्यमंत्री जी की इस घोषणा के लिए सदैव आभारी रहेगा तथा समाज की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से अभिनंदन एवं धन्यवाद करता है।

“घोषणा से समाज में हर्ष की लहर” — योगेश अग्रवा

प्रचार-प्रसार मंत्री श्री योगेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से पूरे अग्रवाल समाज में हर्ष और उत्साह की लहर है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय समाज के लिए भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण है और इससे नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन जी के विचारों, सिद्धांतों एवं उनके सामाजिक योगदान के बारे में जानने और उनसे जुड़ने का अवसर मिलेगा।

*इस अवसर पर महामंत्री श्री मनमोहन अग्रवाल, संगठन मंत्री श्री योगी अग्रवाल, उपाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, हरिवल्लभ अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल, अग्रसेन जयंती प्रभारी श्री राजेश हैलीवाल, श्री संजय अग्रवाल, श्री दीपक गुप्ता एवं श्री उदित अग्रवाल सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस घोषणा का स्वागत किया।

अग्रवाल समाज ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी केवल अग्रवाल समाज के आराध्य ही नहीं, बल्कि सेवा, समानता, परस्पर सहयोग और सामाजिक समरसता की महान परंपरा के प्रतीक हैं। ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा उनके आदर्शों और सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *